FREE में IPL कैसे देखें 2024 - आईपीएल LIVE देखने के लिए बेस्ट App

Free Me IPL Kaise Dekhe – भारत मे लोग क्रिकेट मैच को देखना बहुत पसंद करते हैं। क्रिकेट की बात हो तो उसमें IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग नाम अवश्य आता हैं। भारत मे आईपीएल मैच का उत्साह युवाओं में अधिक देखने को मिलता हैं। हर साल लोग बेसब्री से आईपीएल के इंतजार करते हैं। भारत मे IPL की शुरआत वर्ष 2008 में हुआ था। तब से लेकर आज तक हर वर्ष आईपीएल का आयोजन हो रहा हैं। इस साल IPL 2024 मार्च से मई के बीच होने की संभावना हैं। पिछले साल की तरह ही इस साल भी IPL मैच कुल 10 टीमों के बीच होगा।

Free Me IPL Kaise Dekhe
IPL 2024 Live kaise dekhe FREE me


आप भी आईपीएल के दीवाने हैं। यानी आपको भी IPL मैच देखना बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन आपको नही पता कि फ्री में आईपीएल कैसे देखे? तो इसके लिए यहाँ आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताऊंगा। जिससे आप अपने मोबाइल में IPL 2024 मैच का Live प्रसारण फ्री में बिना किसी खर्च के देख सकते हैं। जी हाँ! मैं JioCinema App की बात कर रहा हूँ। दोस्तों 2023-29 तक के लिए IPL को डिजिटली Live स्ट्रीम करने की मीडिया राइट्स Viacom18 के पास हैं। जिससे आप मोबाइल में जिओ सिनेमा ऐप पर IPL लाइव देख सकते हैं।

अगर आपने पिछले साल मोबाइल में आईपीएल का आनंद लिया है। तो आपको मालूम ही होगा, की 2023 में जिओ सिनेमा पर आईपीएल को FREE में Live स्ट्रीम किया गया था। जिसमे जिओ और नॉन-जिओ सिम युजर्स को मिलाकर करोड़ो लोगो ने JioCinema पर IPL को देखा था। इस साल भी जिओ सिनेमा पर IPL 2024 का लाइव स्ट्रीम मुफ्त होगा। जिससे आप स्मार्टफोन में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के जिओ सिनेमा पर फ्री में आईपीएल लाइव देख पाएंगे। 


Free Me IPL Kaise Dekhe Live

आप अपने मोबाइल पर फ्री में आईपीएल मैच को लाइव देखना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे बेस्ट Jio Cinema App हैं। क्योंकि यहाँ पर बिना किसी चार्ज के HD क्वालिटी में IPL 2024 Live देख सकते हैं। चाहे आप किसी भी कंपनी का सिम कार्ड यूज करते हो। आप जिओ सिनेमा ऐप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके स्मार्टफोन यूजर उपयोग कर सकता हैं। जिओ सिनेमा ऐप में IPL देखने के के लिए आगे के स्टेप्स फॉलो करें।


Step 1. Jio Cinema App को डाउनलोड करें।

Step 2. अब जिओ सिनेमा ऐप को ओपन करके प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।



Step 3. इसके बाद Login बटन पर क्लिक करें।



Step 4. अब अपना मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।



Step 5. इसके बाद जिओ सिनेमा की तरफ से उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिससे स्वतः ओटीपी वेरिफिकेशन कंपलीट हो जाएगा।

Step 6. अब नीचे Sports टैब में जाकर ऊपर IPL ऑप्शन चुनें।

इस सभी स्टेप्स को कम्पलीट करने के बाद आपको IPL 2024 Live मैच का थंबनेल दिखाई देगा। उसपर क्लिक करके आप फ्री में आईपीएल देख सकते हैं।


Hotstar पर IPL 2024 कैसे देखें

मोबाइल में आईपीएल देखने के लिए Hotstar बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म हैं। जिसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेकर आप IPL देख सकते थे। लेकिन चूंकि Hotstar की IPL की डिजिटल राइट्स हॉटस्टार 2022 में समाप्त हो चुकी हैं। और यह डिजिटल राइट्स 5 वर्षो के Viacom 18 के पास चला गया हैं। इसलिए अब आप हॉटस्टार पर IPL नही देख सकते हैं। अगर आपको आईपीएल देखना हो तो आप इसके लिए जिओ सिनेमा ऐप का यूज कर सकते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Free में IPL Match किस App पर देखें?

आप अपने स्मार्टफोन पर फ्री में JioCinema ऐप पर Live आईपीएल देख सकते हैं। अगर आपको TV पर क्रिकेट देखना अच्छा लगता हैं। तो ऐसे में आप Star Sports चैनल पर IPL मैच लाइव देख सकते हैं। 

आईपीएल 2024 कब से शुरू होगा?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल IPL 22 मार्च 2024 से शुरू होगा। 

IPL 2024 Hotstar पर आएगा कि नहीं?

आईपीएल की डिजिटल राइट्स Viacom 18 ने वर्ष 2023-29 तक के लिए खरीद लिया हैं। इसलिए अब IPL 2024 हॉटस्टार पर नही आयेगा। बल्कि अब आईपीएल मैच को JioCinema पर देखने को मिलेगा।


Suraj Kumar

नमस्कार पाठकों! मैं सूरज कुमार हैं। मैं इस हिंदी ब्लॉग (SilentSuraj.in) का संस्थापक और लेखक हूँ। यहाँ मैं टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, सोशल मीडिया, सरकारी योजना आदि विषयों से संबंधित जानकारी शेयर करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post